Lavkesh Kataria Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस 3 में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। हर हफ्ते शॉकिंग एलिमिनेशन हो रहे हैं। जिससे शो काफी दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार शो में एक और दिलचस्प देखने को मिल रही है। एक हफ्ते के अंदर लगातार दो कंटेस्टेंट घर से बाहर हो रहे हैं। इसमें पायल मालिक और पौलोमी दास घर से बाहर हो गईं। अब इनके जाने के बाद बिग बॉस के घर में बचे बाकी कंटेस्टेंट के बीच नॉमिनेशन होना है।

Bigg Boss OTT 3 से तीन सदस्य अब तक बाहर हो चुके हैं और अब फिर कुछ कंटेस्टेंट के नॉमिनेट होने की बारी है। हालांकि इस बार Bigg Boss ने बाहर वाले बने लवकेश कटारिया को स्पेशल पावर दी है। इस स्पेशल पावर के अनुसार अब लवकेश ये तय कर सकते हैं कि बाकी घर वाले कितने कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर पाएंगे।
Lavkesh Kataria Bigg Boss OTT 3 (Bigg Boss OTT 3) में एक के बाद एक धमाके देखने को मिल रहे हैं। Show शुरू होने के तीन दिन बाद पहला एलिमिनेशन हुआ, जिसमें नीरज बाहर हुए। इसके बाद दो और एलिमिनेशन हुए, इसमें पायल मालिक और पौलोमी दास घर से बाहर हो गईं। अब इनके जाने के बाद Bigg Boss के घर में बचे बाकी कंटेस्टेंट के बीच नॉमिनेशन होना है।
हाल ही में जियो सिनेमा ने बिग बॉस ओटीटी 3 के कई प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। इसमें नॉमिनेशन का वीडियो भी शामिल है, जिसमें ‘बाहर वाले’ बने कंटेस्टेंट लवकेश कटरिया ने कंटेस्टेंट को कितने लोगों को नॉमिनेशन करने का हक दिया है।
सामने आया Bigg Boss का प्रोमो
Jio जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक गुफा सी दिखाई देती है, जिसमें अंधेरा है और लालटेन जलती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद बिग बॉस की आवाज आती है, जो बोलते हैं कि ऐ जादुई गुफा दिखा अपना जादू। बाहर वाले ने कितने सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार दिया है।
Lavkesh Kataria Bigg Boss OTT 3 : उंगली पर नचाएंगे लवकेश

इसके बाद देखा जा सकता है कि Lovekesh किसी से बात करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि इनको ऐसे नचाउंगा उंगली पर। फिर रणवीर, सना मकबूल और सना सुल्तान, विशाल, अरमान अपने पॉइंट रखते हैं। बता दें कि इस बार ‘बाहरवाले’ लवकेश कटारिया बने हुए हैं।इसके बाद देखा जा सकता है कि लवकेश किसी से बात करते हुए नजर आते हैं।
Bigg Boss OTT 3 : रणवीर की हुई इन दो कंटेस्टेंट से लड़ाई
वहीं, कुछ Promo में देखने को मिला कि रणवीर शौरी इन दिनों घर वालों से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। पहले एक मुहावरे को लेकर कृतिका के साथ उनकी बहस हुई, जिससे वह नाराज हो गईं। इसके बाद किचन में सफाई और अपने काम को लेकर वह सना से भिड़ते हुए नजर आए।