Pm Kisan Yojana Status : किसान 18वीं किस्त जारी होने से पहले ही करवा लें ये 3 काम,नहीं तोअटक सकते हैं पैसे

Pm Kisan Yojana Status : भारत देश में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को कई तरह की सरकारी योजनाओं द्वारा लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप इसके पात्र हैं और अब तक किसी योजना से नहीं जुड़े हैं तो आप जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको उस योजना में आवेदन करना होता है जैसे- Kisan Pm Samman Nidhi Yojana में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ पात्र किसानों को दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी किसान हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। इस बार योजना के अंतर्गत 18वीं किस्त जारी होनी है जिसका लाभ किसानों को मिलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं किस्त का लाभ लेने के लिए आपको कुछ काम करवाने जरूरी हैं? तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं।

Pm Kisan Yojana Status Video link : अमर उजाला

Pm Kisan Yojana का लाभ लेने के लिए 3 काम, जिन्हें करवाना जरूरी:-

भू-सत्यापन का काम

  • क्या आप Pm Kisan Yojana के लाभार्थी हैं या आपने नया आवेदन किया है? अगर हां, तो आपको योजना के अंतर्गत भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को समय रहते जरूर करवा लें।

ई-केवाईसी करवाएं

  • अगर आप Pm Kisan Yojana से जुड़े हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप E-Kyc करवा लें। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपने नजदीकी Emitra Center जाकर इस काम को करवा लें। आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
Pm Kisan Yojana photo : money control

आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी

जब आप Pm Kisan Yojana से जुड़ते हैं तो आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाले किस्त के पैसे सीधे आपके बैंक खाते में दिए जाते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप अपने Adhar Card को अपने बैंक खाते से लिंक करवा लें। इसके लिए आप अपने बैंक की ब्रांच में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top